फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने पर जोर

Fri, 14 Apr 2017 11:48 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
डिजिटल बैंकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंक प्रबंधकों और जनसेवा केंद्र के प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कैशलेस डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए शासन से मिले निर्देशों से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि शासन कैशलेस डिजीटल बैंकिंग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। इसके लिए जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसके लिए लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी अैर गोरखपुर में इसका आयोजन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए डिजी धन मेला लगाए जाएंगे, जिसमें नागरिकों को लकी ग्राहक योजना, व्यापारियों को डिजी धन व्यापार योजना के अंतर्गत लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कृत किया जाएगा। इस बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद तिवारी भी मौजूद थे।            
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें