फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दिया नए सिरे से सिसवा गोपाल गांव के प्रधान के चयन का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने दिया नए सिरे से सिसवा गोपाल गांव के प्रधान के चयन का आदेश
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में ग्राम प्रधान के निधन के बाद नामित ग्राम प्रधान पर लोगों ने एतराज जताया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने बीडीओ को नए सिरे से बैठक कर आम सहमति से प्रधान का नाम चयनित करने का निर्देश दिया है।
सिसवा गोपाल के ग्राम प्रधान नथुनी चौहान के निधन के बाद डीएम ने ग्राम पंचायत सदस्य फत्ते आलम को ग्राम प्रधान नामित किया था। इसकी जानकारी होनेे पर पंचायत सदस्यों व लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। गांव के रामवृक्ष गुप्ता, तय्यब, श्रीकिशुुन आदि ने डीएम को मांग पत्र देकर वरिष्ठ पंचायत सदस्य को आम सहमति के आधार पर शेष कार्यकाल के लिए प्रधान मनोनीत करने की मांग की थी। इस मामले में कार्रवाई के लिए डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बीडीओ को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल के निर्वाचित सदस्यों की बैठक कर ग्राम प्रधान पद के पदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए किसी एक सदस्य का नाम चयनित कर भेजने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने बैठक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराने का निर्देश दिया है। एडीओ पंचायत सीताराम ने बताया कि नए आदेश को ध्यान में रखकर बैठक में प्रधान के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें