स्वास्थ्य शिविर में 46 लोगों ने कराई जांच
दुदही। रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मेरा गांव मेरा परिवार अभियान के तहत धर्मपुर पर्वत गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।
शिविर का उद्घाटन अमर हिंदुस्तानी ने किया। कहा कि मरीजों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। इस तरह के कार्यों में समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। इसके बाद ट्रस्ट की तरफ से शिविर में आए डॉ. गणेश पांडेय, डॉ. हरिकेश कुशवाहा, डॉ. आशुतोष जायसवाल, डॉ. संजय मिश्रा ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं और सलाह दी। इस दौरान परमानंद गोंड, अरविंद खरवार, हरेंद्र पाल, विनोद यादव, सौरभ सिंह, हैप्पी आदि मौजूद रहे।