फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बतरौली में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत गई थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई गंगा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी छोटी बहन शर्मिला की शादी बतरौली निवासी अक्षय से हुई थी। शादी के बाद से ही शर्मिला को ससराुल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति अक्षय, ससुर मुन्ना, सास व देवर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें