मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठियां प्रसिद्ध तिवारी गांव के चौराहे पर रविवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों की भिड़ंत में खेसिया गांव निवासी बिजेंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार भाग गया। वह बाइक से मठिया शाखा नहर पकड़ कर घर जा रहे थे। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद