फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घरेलू गैस की समस्या बरकरार...काॅमर्शियल उपभोक्ताओं का सर्वे शुरू

Sun, 22 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच आपूर्ति विभाग ने काॅमर्शियल गैस उपभोक्ताओं का सर्वे शुरू कर दिया है। इन उपभोक्ताओं के उपयोग किए जाने वाले गैस का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। विभाग खपत का 20 प्रतिशत ही सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। उधर, घरेलू गैस की समस्या अब भी बरकरार है। बिचौलिए 1200 से 1400 रुपये लेकर रसोई गैस दे रहे हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने जिले में काॅमर्शियल गैस उपभोक्ताओं का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एक पखवारे में रिपोर्ट तैयार कर विभाग शासन को भेज देगा। सर्वे में विभाग यह देखेगा कि काॅमर्शियल गैस उपभोक्ता एक साल में कितने सिलिंडर की खपत कर रहे हैं। उनकी संख्या के 20 प्रतिशत सिलिंडर की ही आपूर्ति की जाएगी। कुल मिलाकर रसोई गैस के साथ काॅमर्शियल सिलिंडर की अभी दिक्कत बनी रहेगी। जिले में कुल 5700 काॅमर्शियल गैस उपभोक्ता हैं, लेकिन यह आंकड़ा पुराना है। सर्वे के बाद संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल विभाग सर्वे के काम को पूरा करने में लगा है।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर 1200 से लेकर 1400 रुपये में बिचौलिए बेच रहे हैं। शनिवार को धनघटा में गैस की तलाश कर रहे राममिलन तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, रामाश्रय चौधरी, जटाशंकर मिश्र, दिलीप यादव, रामललित आदि ने बताया कि एक गैस सिलिंडर के लिए चार दिन से धनघटा गैस एजेंसी पर आ रहे हैं, लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, बिचौलिए 1200 से लेकर 1400 रुपये में सिलिंडर दे रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि जब एजेंसी पर गैस की उपलब्धता नहीं है तो प्राईवेट दुकानदार आखिर कहां से लाकर स्टॉक किए हुए हैं। इसका मतलब है कि मिलीभगत से यह कारोबार हो रहा है। धनघटा, हैसर बाजार, लोहरैया, पौली, मुखलिसपुर आदि स्थानों पर चोरी-छिपे गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि कहीं पर भी गैस सिलिंडर का अधिक दाम लिया जा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
-

कोट
काॅमर्शियल गैस उपभोक्ताओं का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इन उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले गैस का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- राजीव कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
-
ईद पर भी रही गैस की दिक्कत

ईद का पर्व खुशी का मौका होता है। ऐसे में गैस की किल्लत से परेशानी हुई। गैस जैसे-तैसे बुक हो गई है। अब कब मिलता है पता नहीं।
हाफिज जमील अहमद, मगहर

ईद पर गैस की दिक्कत ने खासा परेशान किया। उपभोक्ताओं के लिए नए-नए नियम और दिक्कत खड़ी कर रहे हैं। बड़ी मुश्किल से गैस की बुकिंग हो रही है।
सेराज अहमद, मगहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें