फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मठिया में कुत्ते का आतंक, चार लोगों को काटा

Mon, 16 Feb 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मठिया में रविवार सुबह कुत्ते के हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गई। कुत्ते ने बुजुर्ग महिला समेत चार लोगों को काट लिया। अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते के हमलों से ग्रामीण घर से निकलने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हरकत सामान्य कुत्तों से अलग दिख रही है। कुत्ते के पागल होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे नीतू भारती पुत्री सुरेंद्र भारती शौच के लिए हनुमान मूर्ति के रास्ते खेत की ओर जा रही थीं। पीछे से आए कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वह गिर पड़ी और शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे तब कुत्ता वहां से भागा। इसके करीब दो घंटे बाद सुबह लगभग 6 बजे गांव के ही एक घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय शिवानी पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता पीछे से आया और बच्ची के पैर में काट लिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन दौड़े और किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद गांव में दहशत और बढ़ गई।
सुबह करीब 7 बजे तीसरी घटना मठिया मोड़ पर हुई। सुदामा (55) अपने रिश्तेदार के यहां महराजगंज शादी में जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से उनके पैर में काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को भगाया। इसी बीच कैलाशी देवी (65) भी नहर की तरफ शौच के लिए जा रही थीं। कुत्ते ने उन्हें भी पैर में काटकर घायल कर दिया। लगातार चार लोगों पर हमले के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। घायलों को तत्काल सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया गया। वहां सभी को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने और घाव को साबुन से बार-बार धोने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें