फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुत्ते ने 20 लोगों को काटा, घायल

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। कस्बे में आए लोगों पर बुधवार को दोपहर में एक कुत्ता हमला कर दिया। आजाद चौक से हनुमान मंदिर तक लोगों को दौड़ा दौड़ाकर काटा। इससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते के डर से लोग सहम गए हैं और नगर पंचायत प्रशासन से पकड़वाने की मांग किए हैं। लोग घरों से हाथों में डंडा लेकर निकल रहे हैं। कुत्ता काटने से घायल लोगों ने पीएचसी पर एआरबी वैक्सीन लगवाया।
विज्ञापन

खड्डा नगर में अचानक एक कुत्ता आजाद चौक के पास एक व्यक्ति को काट लिया। अभी लोग समझ पाते कि आधे घंटे के अंदर बीस लोगों पर हमला कर दिया और गायब हो गया। दोपहर में नगर के जलकल रोड से फल मंडी चौराहा होते हुए आजाद चौक से लेकर हनुमान मंदिर तक हमला किया, इसके आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों से तत्काल कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। घायलों में पल्लवी, बरमा गुप्ता, अनमोल कुमारी, राणा, हरिलाल, सफीना, आदित्य कोदई और आर्यन आदि शामिल हैं। सभी घायलों ने खडडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना इलाज कराया। घटना के बाद से नगरवासी दहशत में हैं। पीएचसी के डॉक्टर प्रवीण गौड़ ने बताया कि कुत्ता काटने की एआरबी वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।घायलों का इलाज किया गया है। उन्होंने कुत्ता काटने पर समय से वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें