फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर विहीन रही साढ़े नौ बजे तक ओपीडी

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
खाली पड़ा चैंबर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सुकरौली बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की मनमानी से मरीज और उनके साथ आए लोग परेशान हैं। आठ बजे खुलने वाली ओपीडी में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक कोई डॉक्टर नहीं बैठा था। इसके चलते मरीजों को बहुत देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुकरौली पीएचसी पर दो महिला डॉक्टर समेत कुल पांच डॉक्टरों की तैनाती है। फोरलेन के किनारे स्थित अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगती है। परंतु सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक इस अस्पताल का ओपीडी कक्ष बंद था। कुछ मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने बताया कि इस अस्पताल पर तैनात डॉक्टर हर दिन देरी से आते हैं। डॉक्टर के इंतजार में बैठे कैथवलिया गांव के रहने वाले राजेश ने बताया कि वे सुबह आठ बजे ही यहां पहुंच गए थे, परंतु न तो डॉक्टर मिले न ही पर्ची कटी। बंचरा गांव के रहने वाले बुखार से पीड़ित कुंवर प्रताप सिंह ने बताया इलाज के लिए सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंचा था, लेकिन यहां आने पर पता लगा कि डॉक्टर साहब देर से आएंगे।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी बालेंदु भूषण गुप्ता का कहना है कि अभी जल्दी ही उनका यहां ट्रांसफर हुआ है। अस्पताल देर से खुलने समेत कुछ और भी दिक्कतें हैं। जल्दी ही व्यवस्था में सुधार दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें