फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना वजह किसी को जांच के नाम पर न करें परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में विधानसभा स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम की बैठक हुई। इसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी पारितोष मिश्र ने आवश्यक निर्देश दिए।
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में विधानसभा फाजिलनगर का निर्वाचन कार्यालय बनाया गया है। बृहस्पतिवार को उड़नदस्ता टीम को संबोधित करते हुए एआरओ पारितोष मिश्र ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को बिना वजह परेशान न किया जाए। कोई व्यक्ति रुपया लेकर किसी का इलाज कराने, दुकान का सामान खरीदने जा रहा हो तो उसे किसी तरह से प्रताड़ित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी शिकायतें जांच में सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चुनाव को निष्पक्षता से संपन्न कराने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। किसी अन्य प्रकार की सहायता के लिए तत्काल संपर्क करें। तहसीलदार चंदन शर्मा ने कहा कि चुनाव में धनबल रोकने में इस टीम की अहम भूमिका रहती है, लेकिन किसी भी कीमत पर इसके नाम पर आम आदमी को परेशान न किया जाना चाहिए। संचालन राहुल चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान अमित मौर्या, राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक, शमी हैदर, रवि कुमार, प्रियंका पांडेय, राजनाथ सिंह, मारकंडेय सिंह, संजय सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, फूलचंद चौधरी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें