फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही न बरतें, निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर पूरी कर लें तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार से मतदान पार्टियों की रवानगी की गई। डीएम ने मतदान पार्टियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने कहा कि सभी मतदान पार्टियां निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियां पूरी कर लें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। उन्होंने मतदान कार्मिकों से मतपेटिका खुलवाकर उसकी कार्यप्रणाली देखी और मतदान के बाद उसे सील करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतपेटिका खोलने, मतदान के बाद सील करने और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं में पूरी सावधानी बरतें।
किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची, अभिलेखों और जरूरी प्रपत्रों का अच्छी तरह मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की कमी या विसंगति मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी देकर समस्या का समाधान कराएं। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर उसका समाधान कराया जाए। इस दौरान एडीएम पवन कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें