फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 डीएम ने जगदीशपुरम कॉलोनी में पैदल घूमकर जानी समस्याएं

Sun, 11 Mar 2018 11:33 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। दो दशक से शहरी होने के लिए संघर्षरत जगदीशपुरम कॉलोनी में रविवार को उत्सव का माहौल था। कॉलोनी के एक होटल में आयोजित डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में इनके विकास की रूपरेखा पर चर्चा हुई। डीएम व चेयरमैन ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले कॉलोनी का भ्रमण किया और सड़क, नाली, पानी व सफाई व्यवस्था के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान डीएम व चेयरमैन ने यहां जल्दी ही विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


जगदीशपुरम कॉलोनी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कराने के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया तथा आंदोलन में सहयोग दिया उनके सम्मान के लिए रविवार को कॉलोनी के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डीएम आंद्रा वामसी ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल के साथ पहले कॉलोनी के भीतरी हिस्सों में जाकर सड़क, नाली व पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था देखी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इस कॉलोनी में सारी मूलभूत सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने के लिए बहुत अधिक बजट की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठककर प्लान बनाया जाएगा। उपलब्धता तथा प्राथमिकता के आधार पर नाली, सड़क, पेयजल व पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी।

चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस कॉलोनी की एक सड़क के किनारे नाली निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड की पहली बैठक में ही प्रस्तावित किया गया है। जल्दी ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। कॉलोनी के आनंद मिश्र, केके लाल, नवल किशोर त्रिपाठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, भुवनेश्वर त्रिपाठी, अशोक मिश्रा आदि ने कॉलोनी के लोगों का नाम कुटुम्ब रजिस्टर व नगर निकाय के वोटर लिस्ट में दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन



जगदीशपुरम कॉलोनी के लोगों के संघर्ष का साथी रहे ‘अमर उजाला’ अखबार के प्रति कॉलोनी के लोगों ने विशेष रूप से आभार जताया। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि जब भी उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया, अखबार ने उनकी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जन पक्षधर खबरों के चलते ही कॉलोनी को नगर क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी आई है।


इस कार्यक्रम में विरेंद्र दूबे, हरेंद्र तिवारी, विशाल शुक्ल, प्रभावती मिश्रा, डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉक्ट वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव, डॉक्टर दीपाली श्रीवास्तव, सरिता बरनवाल, पूनम बरनवाल, दीपशिखा श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश बरनवाल, अजीत बरनवाल, राघवेंद्र पांडेय, शौकत अली, सफकत सुहैल, कन्हैया सिंह, राधेश्याम मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, कौशिल्या सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें