फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 11 अधिकारियों का रोका वेतन

Fri, 21 Oct 2016 10:56 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा तहसील के  तहसील दिवस में लम्बित मामलों के निस्तारण में देरी पर डीएम ने संबंधित 11  अधिकारियों का अक्टूबर महीने का वेतन रोक दिया है। मामलों का निस्तारण होने पर ही वेतन जारी होगा।
विज्ञापन

डीएम शम्भु कुमार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार थानाध्यक्ष कप्तानगंज/ अहिरौली/ रामकोला, खंड  विकास अधिकारी सुकरौली/हाटा जिला पंचायत राज अधिकारी, प्राचार्य जिला  शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ  केंद्र मोतीचक, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कसया, पूर्ति निरीक्षक  हाटा/सुकरौली/ मोतीचक, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता नगर निगम  हाटा और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें