जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में कोविड का टीका लगवाने के बाद निगरानी कक्ष में बैठे डीएम एस. राजल?
- फोटो : KUSHINAGAR
डीएम, एसपी ने ली को-वैक्सीन की दूसरी डोज
पडरौना। मंगलवार को जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग सहित 20 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर डीएम, एसपी, एएसपी सहित कई अफसरों और अन्य लोगों को को-वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जबकि 208 बुजुर्ग व्यक्तियों ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक ली।
मंगलवार को जिला अस्पताल, पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र सहित सभी सीएचसी पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। वहां 1320 बुजुर्ग व्यक्तियों और 939 अन्य लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देने लगा लक्ष्य था। शाम तक 208 बुजुर्ग व्यक्तियों ने पहली डोज ली, जबकि 549 लोगों को को-वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। दूसरी डोज लगवाने वालों में डीएम एस. राजलिंगम, एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, साइबर, सर्विलांस एवं आईजीआरएस सेल के प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह दूसरी खुराक लेने वालों में ज्यादातर वही लोग शामिल थे, जिन्हें 11 फरवरी को को-वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। इन्हें छोड़कर अन्य लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1320 लोगों को पहली तथा 939 को दूसरी डोज दी जानी थी। इनमें 208 बुजुर्ग व्यक्तियों को पहली और 549 को दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण शाम तक चला।