दुदही। डीएम ने दुदही क्षेत्र के ओडीएफ गांव शाहपुर उचकीपट्टी का निरीक्षण किया। शौचालय अधूरे मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीएम शंभू कुमार रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में घूमकर शौचालयों का जायजा लिया। कई शौचालय अधूरे मिले, जिस पर डीएम ने निर्माण जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
गांव के राजकुमार, सेराज, रफीक आदि ने घटिया निर्माण की शिकायत की, जिस पर डीएम ने गुणवत्तायुक्त काम कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान डीपीआरओ आरके भारती, बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ अरुण यादव, बृजेश मिश्रा, जावेद अंसारी, रामाशीष आदि मौजूद रहे।
फरियादी रंजू देवी, आसरा खातून, राजकुमार सहित कई लोगों का कहना था कि कर्मचारियों ने डीएम को इस तरह घेर लिया था कि किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया।