डीएम ने अधिशासी अभियंता पारेषण कुशीनगर देवेंद्र कुमार सिंह, टीजी-2 जय नारायण यादव और सब स्टेशन ऑफिसर अहिरौली सुधीर गुप्ता पर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कुशीनगर के पडरौना में डीएम रमेश रंजन ने बिजली निगम के तीन अफसरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन अभियंताओं पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अभियंता पारेषण कुशीनगर देवेंद्र कुमार सिंह, टीजी-2 जय नारायण यादव और सब स्टेशन ऑफिसर अहिरौली सुधीर गुप्ता पर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए आपूर्ति सुचारु रूप से बरकरार रखने के लिए डीएम ने शनिवार को जनपदीय कंट्रोल रूम और विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जनपदीय कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर सभी अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनपदीय कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, एसडीएम व्यास नारायण उमराव, डीपीओ शैलेंद्र राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डीपीआरओ अभय यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डीएम ने कसया के 132 केवी के बिजली घर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैकल्पिक मानव संसाधन के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम देवी दयाल वर्मा, एसडीएम सदर महात्मा सिंह, कसया रत्निका श्रीवास्तव, हाटा वरुण पांडेय, सीओ कुंदन सिंह, अधीक्षण अभियंता राधेश्याम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।