फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। 
विज्ञापन

शुक्रवार को रामकोला ब्लाॅक के गांव खोटहीं पहुंचे डीएम व एसडीएम ने बनकट भटवलिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही प्रधानाचार्य को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम आंद्रा वामसी और एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने खोटहीं गांव के बनकट भटवलिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक से बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में फर्श पर टाइल्स लगाने तथा इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया। प्रधानाध्यापक दिनेश चौबे ने बताया कि बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 60 बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। डीएम ने विद्यालय की बच्चियों को मेडल, कापी, पेन आदि देकर प्रोत्साहित किया। डीएम आंद्रा वामसी ने विद्यालय की व्यवस्था से संतुष्ट होकर बच्चों को स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ लगाने व विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सोलर पैनल के लिए एक लाख रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम ने खोटहीं गांव के ही भिटौली टोले में बन रहे मॉडल विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय की फर्श पर लग रही टाइल्स को देखकर उन्होंने कहा कि जिले के ज्ञ्भी विद्यालयों में टाइल्स लगाना है। दोनों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीएन साहनी को विद्यालय निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें