फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेला की निगरानी के लिए डीएम ने तैनात किए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले में चल रहे डोल मेला की निगरानी के लिए डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मेले की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि डोल मेला के दिन उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की 08-08 घंटे की ड्यूटी उप जिलाधिकारी स्तर से लगाई जाएगी। संबंधित क्षेत्र के कानूनगो व लेखपाल की ड्यढ़ी डोल मेला के दौरान मौजूद रहेंगे। जिले के सभी एसडीएम और सीओ मेला आयोजन से पहले क्षेत्र में कर वस्तुस्थिति का आंकलन भी कर असामाजिक तत्व और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे। जहां मिश्रित आबादी है, वहां विशेष सतर्क रहें। तैनाती क्षेत्र से संबंधित थाने के प्रभारी से संपर्क कर मिले दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति संज्ञान में आने पर तत्काल उनके अलावा एसपी को अवगत कराएंगे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें