फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की पहली बैठक में हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 11:47 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
जिला पंचायत की पहली ही बैठक हंगामेदार रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना में जिला पंचायत की पहली ही बैठक हंगामेदार रही। इस कारण समितियों का गठन नहीं हो पाया। हंगामे के बीच ही अध्यक्ष हरीश राणा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि समितियों का गठन उनकी मौजूदगी में सुझाव लेकर किया जाएगा। 
विज्ञापन


 पूर्व कार्यकाल में बची रह गई धनराशि के खर्च को लेकर भी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक के दौरान 2015-16 के पुनरीक्षित तथा 2016-17 के अनुमानित बजट को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। हंगामे के बीच पूर्व के कार्यकाल में बची धनराशि के खर्च का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। हालांकि, जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों को यह आश्वासन भी दिया कि सदस्यों से विचार-विमर्श करके जरूरत पड़ने पर अगली बैठक में बदलाव भी किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों ने मानदेय की मांग भी की।

जिला पंचायत सभागार  में नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की प्रक्रिया पिछली कार्यवाही की पुष्टि और समितियों के गठन को लेकर चर्चा से शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने समितियों के गठन को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही हरीश ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि समितियों का गठन सदस्यों से विचार-विमर्श और उनकी मौजूदगी में किया जाएगा। गठन में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य को कितना बजट तथा कार्य का आवंटन किया जाए, इस बात को लेकर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे  के बीच अध्यक्ष को अपने विवेक से पूर्व के कार्यकाल में बची धनराशि को खर्च का अधिकार दिया गया। 
विज्ञापन


बैठक में 2015-16 के पुनरीक्षित और 2016-17 के प्रस्तावित बजट भी विचार किया गया। अध्यक्ष ने बजट को लेकर सदस्यों को आश्वासन दिया कि अगली बैठक में इस पर विमर्श किया जाएगा। उसमें जरूरत पड़ने पर पूर्व में बची धनराशि के खर्च, पुनरीक्षित और प्रस्तावित बजट में बदलाव भी किया जाएगा।

बैठक में राज्य वित्त आयोग से 2015-16 में प्राप्त तृतीय और चतुर्थ किस्त के खर्च की कार्ययोजना भी विचार किया गया। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से 2016-17 में प्राप्त होने वाली धनराशि को खर्च करने के लिए कार्ययोजना पर विचार किया गया।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह और मुन्ना यादव के अलावा इजहार ने इंडिया मार्क टू हैंडपंप की मांग की। इस पर जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि नए हैंडपंप लगने बंद हो गए हैं। पुराने खराब पड़े हैंडपंप ही रिबोर कराए जाएंगे।

जिला पंचायत सदस्यों ने जिला अस्पताल में खराब पड़ी सिटी स्कैन मशीन अविलंब ठीक कराने तथा चिकित्सक की नियुक्ति की मांग भी की। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विभागों से संबंधित योजनाओं से सदस्यों को अवगत कराया। देवरिया-कुशीनगर के एमएलसी रामअवध यादव, सीडीओ केएन सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें