फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरीद पर जिला प्रशासन अलर्ट

Thu, 28 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सड़क जाम करके नमाज पढ़ने, सार्वजनिक व खुले स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं दी जाएगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने जिले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर रोडमैप तैयार कर तहसील व ब्लॉक स्तर पर अफसरों की जवाबदेही तय कर दी है। अफसर पल-पल की जानकारी रखेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराने के लिए 29 मई तक दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,छह जोनल मजिस्ट्रेट व 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये अफसर अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सभी तैनात अधिकारियों को स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसीलों पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज, खड्डा, कप्तानगंज और ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद कर दिया गया है। एसडीएम व सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अमला इस बार तकनीक और त्वरित सूचना तंत्र का सहारा ले रहा है। जिला स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें