फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया से दूरी और दृढ़ इच्छा शक्ति ने दिलाई सफलता

Fri, 24 Apr 2026 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान लाने वाले समीर का सपना है कि वह पढ़ कर चिकित्सक बने और सेवा करे।
विज्ञापन


गुरवालिया बाजार निवासी महबूब अली के सात बच्चे हैं। उनमें चार बेटियां और तीन बेटे हैं। वह बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। चौथे नंबर के समीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और सीपीआईसी के प्रबंधक धर्मेंद्र श्रीवास्तव को देते हुए बताया कि इन लोगों ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। मैं घर करीब पांच घंटे पढ़ता हूं। और मेरा कोई इंस्टाग्राम,ट्विटर (एक्स) या फेसबुक पर कोई एकाउंट नहीं है। समीर ने नौजवानों को आह्वान करते हुए कहा कि परिश्रम सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। अगर सफलता मिल जाय तो उससे लगातार आगे बढ़ाना भी एक प्रकार की तपस्या है जिसे मैं अनवरत करता रहूंगा।वहीं समीर के पिता ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई ही हमारी पूंजी है।इन्हें हर प्रकार का शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है ताकि यह अपने सपनों को पूरा कर सकें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें