सुकरौली। ब्लाक परिसर में शुक्रवार को कृषि अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान, कम्बाइन मशीन संचालक और गांव के सचिव सहित ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पराली प्रबंधन को लेकर सभी को जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने नई गाइडलाइन से फसलों की कटाई का आदेश बताया तो कम्बाइन संचालकों ने इसे अव्यवहारिक नियम बताकर नाराजगी जताई।
बीडीओ उषा पाल की मौजूदगी में ब्लाक परिसर में आयोजित बैठक में कृषि अधिकारियों ने कम्बाइन मालिक और गांवों के प्रधान सहित सचिव को उच्चाधिकारियों की ओर से जारी गाइडलाइन से अवगत कराया। एडीओ एजी प्रवीण ओझा ने कहा कि फसल काटने से पूर्व सभी तरह के शासन स्तर से जारी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई होगी।