तमकुहीरोड। क्षेत्र के कतौरा गांव में शनिवार को जीवन ज्योति जागृति मिशन की बैठक हुई। 23 मार्च को सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिममेदारियांसौंपी गईं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री डाॅ. महेंद्र प्रताप सिंह, विशेष वक्ता के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अवकाश प्राप्त संयुक्त सचिव डाॅ. शैलेंद्र कुमार व पूर्व सांसद राजेश पांडेय सहित भाजपा के विधायक व संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रित और आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अभिषेक शुक्ल, गिरजेश पांडेय, राहुलदेव वर्मा, सुनील पांडेय, हिमांशु वर्मा, रामजी कसेरा, आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे।