फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संगोष्ठी में छितौनी के उत्थान पर चर्चा

Mon, 11 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। नगर पंचायत स्थित बाजार में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छितौनी का पुनरोत्कर्ष को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम के चेयरमैन सीए पंकज गांधी जायसवाल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पवन दूबे ने कहा कि समय आ गया है कि छितौनी नगर के विकास के लिए पुराने मुद्दों से आगे बढ़कर नए विचारों और योजनाओं पर कार्य हो। कनेक्टिविटी और पर्यटन का बहुआयामी विकास ही नगर के प्रगति पथ को सुनिश्चित करेगा। मुख्य वक्ता पंकज गांधी जायसवाल ने सुझाव दिया कि छितौनी-बगहा-वाल्मिकीनगर ट्राई सिटी मॉडल विकसित कर इनके बीच एलिवेटेड सड़क मार्ग बनाए जाएं। उन्होंने मदनपुर देवी स्थान, पथलेश्वर, पनियहवा, बगहा और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को एकीकृत कर व्यापक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की बात कही। साथ ही पनियहवा में ब्लू इकोनॉमी लागू कर मछली बाजार का व्यवस्थित विकास, मछलियों के संरक्षण और उन्हें लोकप्रिय उत्पाद के रूप में प्रचारित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय हमदर्द, मनोज गुप्ता, मेराज आलम, संजय सिंह, रमेश गुप्ता, आशीष वर्मा, विक्की चौधरी, दीपू सरावगी, किशोर जायसवाल, दिलशाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें