फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम मोदी के जीवन पर की चर्चा

Fri, 19 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में बृहस्पतिवार को लाइफटाइम अजीवमेंट्स आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे पखवाड़ा सप्ताह के तहत आयोजित प्रदर्शनी में भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की जीवनी पर विस्तार से चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा और उनके बतौर प्रधानमंत्री शासनकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को समर्पित है। प्रधानमंत्री का जीवन भारतीय राजनीति और विकास की कहानी का अद्भुत अध्याय है। उनकी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास ने उन्हें नेता बनाया है। प्रदर्शनी को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें