कप्तानगंज। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्त विभागों से संबंध में स्थापित कर 14 दिसंबर को पोलियो अभियान से संबंधित बूथ दिवस को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए चिंहित बूथ के लिए प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाई स्कूल को समय से खुलवाएं। पोलियो बूथ पर काम करने वाली टीम के साथ सहयोग करें। ग्राम प्रधान अपने-अपने ग्राम सभा में बूथों पर जाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने में सहयोग करें।
इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय, तहसीलदार चंदन शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, आशुतोष पटेल, मनीषा सिंह, जगन्नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।