फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने के उपायों पर चर्चा की

Tue, 18 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गंडक हाईलेवल कमेटी के अभियंताओं ने गंडक नदी के कटान से प्रभावित एपी तटबंध एवं पिपराघाट का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ खंड डिवीजन के अभियंताओं से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली तथा कटान रोकने के संभावित उपायों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


गंडक नदी की बाढ़ से बचाव के लिए परियोजना तैयार करने वाली पटना की गंडक हाईलेवल कमेटी के सदस्य सोमवार की शाम को एपी तटबंध पर पहुंचे। यहां बाढ़ खंड डिवीजन के अधीक्षण अभियंता आरडी यादव, कुशीनगर के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह आदि भी मौजूद थे। 

कमेटी के सदस्यों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ एपी तटबंध के विरवट कोन्हवलिया पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इसके अलावा जंगलीपट्टी के बीन टोली और पिपराघाट भी पहुंचे। कमेटी ने पिछले साल स्वीकृत परियोजनाओं  की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बचाव कार्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी, अवर अभियंता रमेश यादव, सीएम शाही, एसएन सिंह, एमपी सोनकर, चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें