फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्चार्ज बढ़ा: एपी, नरवाजोत और अमवाखास बंधों पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तहसील प्रशासन व बाढ़ खंड गंडक नदी में बढ़ते डिस्चार्ज को लेकर सतर्क हो गया है। नदी के एपी तबबंध पर संभावित खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्व कर्मियों की ओर से लोगों से तटबंध से दूर रहने की अपील की जा रही है। गंडक नदी के एपी बांध पर अहिरौलीदान में किमी 13.980 और किमी 13.320 पर, बाघा चौर में किमी 10.518 पर, जवही दयाल में किमी 3. 500 और किमी 4. 000 स्थित दोनों ठोकरों पर नदी का दबाव एक सप्ताह से बरकरार है।
विज्ञापन

ठोकरों के नोज धंस गए हैं तो कहीं पानी के बहाव की दिशा के विपरीत होने के चलते कटान का खतरा बना हुआ है। जबकि बचाव के लिए बाढ़ खंड ने सभी जगहों पर खतरे से निपटने के लिए मिट्टी से भरी बोरियों को तैयार रखा गया है। यह सतर्कता रविवार को केंद्रीय जल आयोग एवं बाढ़ पूर्वानुमान प्रबोधनी निदेशालय की ओर से नेपाल के त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने की एडवाइजरी जारी होने के बाद देखी जा रही है। एडवाइजरी जारी होते ही बाढ़ खंड के एसडीओ दीप रतन सिंह, जेई रमेशधर दूबे, जेई सुनील यादव,जेई रामचंद्र प्रसाद, राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता, विनोद गौतम, धनंजय पांडेय आदि ने बांध का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें