फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी दिखने पर कोतवाल से जताई नाराजगी

Thu, 04 May 2017 11:53 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गंदगी दिखने पर कोतवाल से जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। डीएम और एसपी ने बृहस्पतिवार को पडरौना कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी देख दोनों अफसरों ने कोतवाल से नाराजगी जताई और 24 घंटे के अंदर सफाई कराने का निर्देश दिया। अफसरों ने अन्य कमियों को भी तत्काल दूर करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम आंद्रे वामसी और एसपी यमुना प्रसाद दोपहर में कोतवाली पहुंचे। अफसरों ने सबसे पहले अपराध रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर सहित कई अन्य अभिलेखों की जांच की। कई मामले लंबित मिलने पर एसपी ने कोतवाल रायसाहब यादव से कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही लंबित सभी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम और एसपी ने कोतवाली परिसर में बने शौचालयों को देखा। वहां गंदगी मिली, इसके बाद परिसर में अन्य जगह भी गंदगी दिखने पर कोतवाल से नाराजगी जताई।

 डीएम ने चेतावनी दी कि शनिवार को थाना समाधान दिवस के दिन कोतवाली का फिर निरीक्षण करेंगे और कमियां दूर नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि कोतवाली में आने वाला हर मामला गंभीर होता है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ श्रीशचंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें