फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य महानिदेशक ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने रविवार को कुशीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. बृजेश राठौर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वर्ण आभायुक्त लेटी प्रतिमा की परिक्रमा कर चीवर चढ़ाया। प्रतिमा की तीन मुद्राओं व शोक संतप्त स्थिति में आगे की तरफ झुंकी स्त्रियों की विशेषताओं को भी जाना। यहां से भू-स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। दोनों स्थलों पर परिसर में उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता की भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा थाई कला संस्कृति की अद्भुत नमूने में बने थाई मंदिर के कलाकृतियों व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। यहां भव्य चैत्य को भी देखा, जिसमें बुद्ध की पवित्र धातु अवशेष स्वर्ण कलश में बुलेटप्रूफ सुरक्षा के बीच संरक्षित है। यहां के बाद रामाभार स्तूप पहुंचे। जहां प्रवेश के दौरान पत्थर पर उत्कीर्ण स्थल की संक्षिप्त ऐतिहासिकता को पढ़ा। फिर आगे परिक्रमा कर वापस लौट गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डाॅ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें