फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा

Mon, 13 May 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जंगल गायघाट में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल गायघाट में एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से लोग परेशान हैं। वन विभाग की तरफ से लगातार काॅबिंग के बाद भी वह पकड़ में नही आ सका है। रविवार को वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए बकरी बांधकर पिंजरा लगाया।
विज्ञापन

जंगल गायघाट गांव के आसपास में पिछले एक सप्ताह से किसी हिंसक जानवर होने की बात सामने आ रही थी। वन विभाग के शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी। रविवार की सुबह वन विभाग के वन दरोगा रामध्यान पांडेय की अगुवाई में टीम गांव पहुंचकर जांच की। खेतों में पदचिह्न देखने के बाद तेंदुए के होने की बात सामने आई। सूचना के बाद डीएफओ वरुण सिंह के निर्देश पर रविवार की शाम तेंदुए को पकड़ने के लिए बद्री नारायण महाविद्यालय के पास झरही नाले के पास पिंजड़ा लगाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़े में बकरी भी बांधा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सरेह में जाने से मना किया है। लोगो से अपील की गई है कि आबादी में ही रहे। वरिष्ठ बन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया की रविवार को क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। उन्होंने लोगों से सरेह में नहीं जाने की अपील की है। इस दौरान रेंजर सत्येंद्र सिंह, वन दरोगा इंद्रजीत पटेल, वन रक्षक आकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें