फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी के निर्देश

Sun, 10 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने जनपद के सभी थानों पर तैनात न्यायालय पैरोकारों और कोर्ट मोहर्रिरों के साथ गोष्ठी कर लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित बैठक में एएसपी ने गैंगस्टर, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों की न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि चिन्हित गंभीर मामलों में साक्षियों की समय से गवाही कराकर अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुकदमों से संबंधित केस डायरी, आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही एसपी ने सभी गवाहों के बयान समय पर दर्ज कराने, पैरोल पर छूटे अपराधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने तथा सम्मन और वारंट की समय से तामील सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और न्यायालयीय कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें