फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद मनाने बुआ के घर बिचपटवा आया किशोर गंडक नदी में लापता

विज्ञापन
अमवाखास तटबंध के बिचपटवा ठोकर के पास नदी में नहाने गए किशोर के लापता हो जाने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बकरीद मनाने बुआ के घर बिचपटवा आया किशोर गंडक नदी में लापता
विज्ञापन

बरवापट्टी। बुआ के घर बकरीद मनाने आया किशोर अमवाखास के बिचपटवा ठोकर के निकट शनिवार दोपहर गंडक नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन, उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी मुसाहब का 16 वर्षीय पुत्र इसराफिल बरवापट्टी थाना क्षेत्र के बिचपटवा में अपनी बुआ के घर आया था। दोपहर में गंडक नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान इसराफिल गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। वहां नहा रहे अन्य किशोरों ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने स्थानीय तैराकों को बुलाया और प्रशासन व पुलिस को भी सूचना दी। शाम तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

एसओ नंदा प्रसाद सोनी ने बताया कि गोताखोरों व स्थानीय तैराकों की मदद से किशोर को ढूंढा जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें