पडरौना। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर शिवासिम्पी चिनप्पा ने एसपी केशव कुमार के साथ थाना कुबेरस्थान में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत एक विशेष जनचौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रामकृता इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर डीआईजी ने छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं, साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।