कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम तमकुहीराज को पत्रक सौंपा। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि चखनी ड्रेन के सहारे क्षेत्र के दस से अधिक गांवों के बरसात का पानी निकल कर झरही नाले में जाता है। लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा चखनी ड्रेन में चिलवन एवं बांध बनाकर पानी के बहाव को अवरुद्ध कर दिया गया है।