फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चैती को एक रन से हराकर धौरहरा की टीम बनी चैंपियन

Fri, 19 Jan 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में विजेता टीम को ट्राॅफी देते मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ।
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लाॅक क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में स्वर्गीय शिवचंद पांडेय की स्मृति में हिन्दुस्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में धौरहरा की टीम ने चैती मुसहरी की टीम को एक रन से हराकर फाइनल की ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धौरहरा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 175 रनो का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उतरी चैती मुसहरी की टीम 15 ओवर में सात विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी। धौरहरा के गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। महज एक रन से हराकर धौरहरा की टीम चैंपियन बन गई। अंत में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र और ग्राम प्रधान रामविजय यादव तेजू ने विजेता टीम धौरहरा को ट्राफी और 30 हजार रुपये और उपविजेता चैती मुसहरी की टीम को शील्ड और 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रमेश साहनी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चैती मुसहरी टीम के खिलाड़ी आर्यन कुशवाहा को चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान शिव प्रताप मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, विपिन गुप्त, बैजनाथ शाह, लालबाबू पांडेय, ओमप्रकाश गुप्त, स्वामीनाथ चौहान, अरमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें