फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र उपाध्याय बने पकड़ियार के ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र उपाध्याय बने पकड़ियार के ग्राम प्रधान
विज्ञापन

- पकड़ियार के ग्राम प्रधान के निधन से रिक्त हुई थी सीट
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार/ कुशीनगर। विशुनपुरा विकासखंड के ग्राम पकड़ियार के ग्राम प्रधान तथा त्रिलोकपुर खुर्द गांव के सदस्य पद पर हुए उप चुनाव के बाद मतगणना मंगलवार को संपन्न हो गई। इसमें धर्मेंद्र उपाध्याय ग्राम प्रधान तथा सदस्य में सविता देवी निर्वाचित घोषित की गईं।
विज्ञापन

पकड़ियार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान जाकिर अली की दो माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रधान पद खाली हो गया था। उधर, त्रिलोकपुर में पहले से ही वार्ड संख्या एक सदस्य पद रिक्त था। इन दोनों गांवों में सोमवार को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना मंगलवार को एआरओ अक्षय लाल तथा आरओ सुनहरी लाल की देख रेख में ब्लाक सभागार में हुई। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही। ग्राम प्रधान पद में धर्मेंद्र उपाध्याय को 744 तथा मृतक प्रधान जाकिर की पत्नी तमन्ना को 743 मत मिले। इस प्रकार एक वोट से धर्मेंद्र उपाध्याय को ग्राम पंचायत पकड़ियार का प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के वार्ड संख्या एक से सविता देवी को सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा सदस्य को समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसओ रामचंद्र राम, बीडीओ राजीव कुमार, एडीओ पंचायत भगवंत प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें