पडरौना। दुष्कर्म के आरोपी अनूप सोनी सेवरही कस्बा से लेकर कुशीनगर से लेकर बिहार तक नेटवर्क है। इसने सोने का व्यापार से ऐसा कनेक्शन तैयार किया कि पैसों के साथ समाज में भी अच्छी पैठ बना ली है। युवा और मिलनसार होने के कारण उसके चाहने वाले युवकों की संख्या बढ़ती गई।
होलसेलर के रूप में उसने पड़ोसी प्रांत बिहार से लेकर आसपास के छोटे-बड़े दुकानदारों को सोना बेचा। सूत्रों के अनुसार वह सहालग और अन्य दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों में हॉलमार्क के सहारे मिलावट का भी धंधा करता था। बेहतर फिनिशिंग के कारण किसी को अंदाजा नहीं होता था। इसके अलावा छोटे-छोटे मांगलिक कार्यक्रमों से लेकर संवेदना के दौर में शिरकत कर उसने हर तबके से खुद को जोड़ा और आदर्श नगर पंचायत सेवरही से अध्यक्ष पद के लिए सपा के टिकट पर अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार दिया। हार के बावजूद अच्छे वोटबैंक के साथ उसने खुद को अच्छे चेहरे के रूप में प्रमोट कर दिया। नाबालिग से दुकान में खींचकर दुष्कर्म करने की बात जो सुना हैरान रह गया। इसके बाद अनूप के अन्य कारोबार में भी हेराफेरी की चर्चा शुरू हो गई।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अनूप सोनी ने सोने की चमक से ग्राहकों के साथ फुटकर व्यापारियों को आकर्षित करते हुए ऐसी चेन तैयार की कि इसी सोने ने उसे धन्नासेठ बना दिया। सूत्रों के अनुसार कोरोना के बाद जगह-जगह खुले आभूषण कला केंद्र और छोटे छोटे ज्वैलरी शॉप में अनूप थोक विक्रेता के रूप में कार्य करता और शुरुआती चरण में विश्वसनीयता को मजबूती देने के लिए उधार भी देता।