फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में ढाढ़ा और फुटबाल में सखवनिया की टीम विजयी

Fri, 13 Mar 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हाकी खेलते खिलाड़ी। स्रोत -सोशल मीडिया - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय जूनियर कबड्डी, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी व वाॅलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में चार, फुटबाल बालक वर्ग में सात, बास्केटबाल बालिका वर्ग में छह, हॉकी बालक वर्ग में छह टीम और वाॅलीबाल बालिका वर्ग में तीन टीमें शामिल हुईं। कबड्डी में ढाढ़ा और फुटबाल में सखवनिया की टीम विजयी रहीं। हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम कुशीनगर (व्हाइट) विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच ढाढ़ा बनाम कुशीनगर के बीच खेला गया। ढाढ़ा की टीम विजेता व कुशीनगर की टीम उपविजेता घोषित हुई। फुटबाल का फाइनल मैच स्टेडियम बनाम सखवनिया क्लब के बीच खेला गया। सखवनिया की टीम विजेता और स्टेडियम की टीम उपविजेता बनी।
बास्केटबाल का फाइनल मैच सेंट थेसेस स्कूल बनाम मेजर ध्यान चन्द क्लब के बीच खेला गया। सेंट थेसेस स्कूल की टीम विजेता और मेजर ध्यान चंद क्लब उपविजेता रदा। इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर (व्हाइट) व स्टेडियम, कुशीनगर ब्लू के बीच खेला गया। स्टेडियम कुशीनगर (व्हाइट) की टीम विजेता व स्टेडियम, कुशीनगर (ब्लू) की टीम उपविजेता रही। वाॅलीबाल का फाइनल मैच श्रीगांधी स्मारक इंटर काॅलेज हाटा और हनुमान इंटर काॅलेज पडरौना के बीच खेला गया। श्री गांधी स्मारक इंटर काॅलेज हाटा की टीम विजेता और हनुमान इंटर काॅलेज की टीम उपविजेता घोषित हुई। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, पंकज कुमार यादव, पंकज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा भारती, नरसिंह शर्मा, हरिनारायन, अंशू गुप्ता, सत्यजित सिंह, दिपक कुशवाहा, प्रवीन कुमार, मोहम्मद रफी, संजय रावत, विवके कुमार, अटल राय, अमन पांडेय, एलन वेनसेक, ममता भारती, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें