फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में घुसी बस, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे में घुसी बस, बाल बाल बचे लोग
विज्ञापन

तमकुहीराज। दिल्ली से बिहार के लिए यात्रियों को लेकर जा रही लग्जरी बस माधोपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक ढाबे में घुस गई। जिसमें चालक एवं सहचालक को गंभीर चोटें आई। संयोग ही था कि ढाबे में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि वहां बीस से अधिक संख्या में लोग बैठे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लग्जरी बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि माधोपुर स्थित पेट्रेाल पंप के पास अचानक चालक को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर अनिल ढाबे के एक हिस्से में घुस गई। वह हिस्सा स्टोर रूम के रूप में काम में लाया जाता है। ढाबे में उस समय कई लोग बैठे थे, लेकिन वह बाल बाल बच गए। इस घटना में चालक बलबीर चौधरी निवासी उदयपुर जम्मू एवं सहचालक विक्रम सिह निवासी मलानी जम्मू काश्मीर को गंभीर चोंटें आई। घटना के बाद बस में बैठे 75 लोगों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें