फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन में भगवान भोलेनाथ की आराधना से पूरे जिले में वातावरण भक्तिमय हो गया है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, भस्म और अक्षत अर्पित कर प्रभु की आराधना की। दोपहर बाद कई श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, छावनी स्थित भन्नू नाथ मंदिर, लमुआ स्थित शिवमंदिर और प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़ लेकर आए भक्तों ने आस्था और विधिपूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और भस्म अर्पित करते हुए भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें