फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भक्ति गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
पडरौना शहर के जगद्दीशपुरम कालोनी में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जागरण का आयोजन हुआ। इसमें वृंदावन से आए कलाकरों ने भक्ति गीतों की मधुर धुन और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने कालिया नाग मर्दन, रासलीला, सुदामा-कृष्ण की मित्रता और सती वियोग की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। झांकियों के मंचन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रसंगों के मंचन के साथ हुई। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके विभिन्न लीलाओं का जीवंत चित्रण किया। कालिया नाग मर्दन की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं रासलीला और सुदामा-कृष्ण की मित्रता के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सती वियोग की झांकी के दौरान माहौल भावुक हो उठा।
भक्ति गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन वातावारण में साकारात्मकता का समावेश करता है। सनातन धर्म हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीलू रौनियर, विशाल शुक्ल, रितेश मिश्र, प्रशांत मिश्र, नवल किशोरी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें