फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में 19 करोड़ के विकास कार्याें की मंजूरी

Thu, 05 Dec 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए करीब 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नगर के 14 वार्डों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत नगर पंचायत को करीब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नगर की मुख्य सड़क के दोनों ओर इंटरलाॅकिंग कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, ईओ सीमा राय व सभासदों की संयुक्त बैठक के बाद नगर पंचायत की ओर से शासन को सीवरेज सिस्टम के लिए छह करोड़, दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत चार करोड़, मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत चार करोड़ व वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़क, पोखरी का सुंदरीकरण, छठ घाट का निर्माण, नाली-नाला निर्माण, इंटरलाॅकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
शासन की स्वीकृति मिलते ही वार्ड नं. आठ (फतेहबहादुर नगर) में सीसी सड़क व नाली, वार्ड नं. चार (गांधी नगर) में सीसी सड़क, वार्ड नं. पांच (गोविंद नगर) में सीसी सड़क व हाई मास्ट लाइट, वार्ड नंबर 12 में सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाला, वार्ड नं. 13 में नाला व अन्य वार्डों में विवाह भवन, सड़क, नाला, छठ घाट निर्माण व हाईमास्ट लाइट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें