फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव में हुए विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

Thu, 16 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के हरका घुरमल गांव में सड़क, नाली समेत अन्य विभिन्न विकास कार्यों का राज्य सभा सांसद ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव की छवि बेहतर होने के साथ लोगों को आवागमन और जलनिकासी की सहूलियत होगी।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर सड़क और परिवहन की सुविधाएं जरूरी है। इसलिए सरकार गांव में शहर की तरह हर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित प्रवेश द्वार, सीसी रोड, कुआं सुंदरीकरण, विद्यालय कायाकल्प आदि विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल राव आदि ने संबोधित किया। अंत में ग्राम प्रधान नेहा राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुधीर पांडेय, राजकिशोर सिंह, राजन दुबे, कोमल शर्मा, मुन्नामलजी, रमेश राव, राजन प्रजापति, नितिन श्रीवास्तव, हरिनारायण मल्ल, प्रमोद यादव, संदीप दुबे, आशुतोष दुबे, बबलू दुबे, वृन्दा प्रजापति, महेंद्र दुबे, आशुतोष दुबे, रवि यादव, रितेश शर्मा, शेरु प्रजापति, हिमांशु राय, नंदन प्रजापति, हरिओम मल्ल, गुड्डू सिंह जयवीर, अदालत प्रजापति, राजन सिंह, युवराज प्रताप राव, गोलू यादव, अमित कुशवाहा, कन्हैया शर्मा, टन्ना दूबे, सर्वेश दुबे, रमेश भारती, रामविधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें