फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में नहाते समय बालक डूबा, आधे घंटे बाद मिला शव

Mon, 15 Jun 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जरार गांव में डूबने से बालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम होने के बाद शव आते ही मची चीख पुकार और लो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/ मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र जरार गांव में नहर में स्नान के दौरान रविवार को सुबह नौ वर्षीय बालक डूब गया। स्नान कर रहे हमउम्र लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और आधे घंटे प्रयास के बाद जाल की मदद से बालक का शव निकाला। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जरार गांव निवासी छांगुर का नौ वर्षीय बेटा जयप्रकाश कक्षा तीन का छात्र था। घर के पीछे से गुजरी नहर में सुबह करीब नौ बजे हमउम्र बच्चों के साथ करने चला गया। परिजनों के अनुसार, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दिया तो बाकी लड़कों ने शोर मया और परिजनों को सूचना दी। गांव के लोग पहुंचे और नहर में लापता जयप्रकाश की तलाश करने लगे। करीब आधे घंटे बाद उसका शव मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके पिता छांगुर मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में जयप्रकाश छोटा था। बड़ा भाई विपिन और छोटी बहन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि बालक की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें