फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 24.67 करोड़ की विकास योजनाओं पर मुहर

Thu, 05 Feb 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते एमएलसी रतनपाल सिंह। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक सभागार में बुधवार को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। करीब ढाई घंटे चली बैठक में गहमा गहमी के बीच 24.67 करोड़ से होने वाले विकास कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। अंत में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सबसे पहले कराए गए सड़क निर्माण कार्य, मिट्टी भराई कार्य, मिनी स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष में कराने वाले कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसमें सड़क निर्माण, मिट्टी भराई, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, मिनी स्टेडियम समेत अन्य विकास कार्यो के लिए गहमा गहमी के बीच 24.67 करोड़ की कार्ययोजना पर अंतिम मुहर लगी।
मुख्य अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पंचायतों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी पंचायतों में विकास के कार्य अनवरत कराए जा रहे हैं। सभी कल्याणकारी योजनाएं गांव को केंद्र में रख कर बनाई जा रही। तमकुहीराज विधायक डाॅ. असीम कुमार आदि ने संबोधित किया। अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, बीडीओ विद्यासागर गुप्ता, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, धीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें