फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो कर्मचारियों का आमरण अनशन शुरू

Thu, 03 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम के पडरौना रोडवेज बस डिपो के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को छावनी स्थित डिपो परिसर में सामूहिक रूप से आमरण अनशन शुरू कर दिया। ये कर्मचारी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पर तानाशाही रवैया अपनाने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से कर्मचारी डिपो के कार्यशाला गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने कहा कि उन लोगों से मनमानी समय सारणी के हिसाब से कार्य लिया जा रहा है। मनमानी का विरोध करने पर कर्मचारियों से धनउगाही और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। ओंकार उपाध्याय ने कहा कि अब स्थिति बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। या तो संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण किया जाए या तो फिर यहां के कर्मचारियों को कहीं और भेज दिया जाए। 
इस दौरान अशोक कुमार दीक्षित, अवधेश वर्मा, रामनिवास प्रसाद, सुभाष पांडेय, मुन्ना पांडेय, जय प्रकाश सिंह, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र वर्मा, विनोद सिंह, रवि सिंह, शैलैंद्र ठाकुर, वरुण कुमार यादव, विनय पांडेय, राजदीप त्रिपाठी, विनय लाल कुशवाहा आदि कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें