फाजिलनगर। ब्लॉक के खैरटिया में ऑल इंडिया क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवरिया ने कुशीनगर को 24 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। देवरिया के खिलाड़ी राजा शेख को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
बुधवार को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में देवरिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर कुल 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें राजा शेख ने सर्वाधिक 54 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 16 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 100 रन ही बना सकी। कुशीनगर के पांच खिलाड़ी 42 रन पर ही आउट हो गए थे। मैच में अंपायरिंग बीरू शर्मा और सोनी लाल ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास सिंह ने विजेता टीम को 15 हजार का नगद पुरस्कार और ट्राॅफी प्रदान किया। इस दौरान तनवीर अली, कालिका सिंह, सुधीर, राजकुमार माैजूद रहे।