फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बलिया को हराकर देवरिया की टीम बनी विजेता

Thu, 31 Oct 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के भटवलिया स्थित फतेह मेमोरीयल इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को तमकुहीराज स्टेट के इंद्रजीत प्रताप शाही की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बलिया की टीम को हराकर देवरिया की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल प्रतियोगिता शुरू कराई। इसके बाद आमने-सामने हुई देवरिया और बलिया की महिला टीमों ने एक-दूसरे को पराजित करने के लिए कौशल दिखाना शुरू किया। पहले हॉफ मैच में बलिया की टीम ने एक भी गोल नहीं कर सकी, जबकि देवरिया की टीम 1/0 की बढ़त ले ली।
दूसरे हॉफ मैच में देवरिया की टीम ने 4/0 की बढ़त बना ली। इस तरह देवरिया की टीम ने 4/0 की बढ़त के साथ विजेता घोषित हुई। इसके बाद विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजक महेश्वर प्रताप शाही ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान केन यूनियन सेवरही के चेयरमैन धीरेंद्र उर्फ राजू राय, चेयरमैन जेपी गुप्ता, धनंजय राय, अभिषेक, आनंद पाठक, निलय सिंह, अलोक मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, रामलाल गोसाई, गोविंद किशोर शाही, राधेश्याम यादव, हरिकेश प्रसाद, अजय गिरी, मुनीर अहमद, अनिल सिंह, सुरेश पासवान, संजीत ब्याहुत, विनोद चौरसिया, अभय सिंह, राहुल कुमार, टुनटुन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें