सेवरही के बेलवारी पट्टी में फुटबॉल विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि।संवाद
- फोटो : Archive
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बेलवारी पट्टी में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। तमकुहीरोड को हराकर देवरिया की टीम विजेता घोषित हुई।
सेवरही नगर पंचायत की चेयरपर्सन सोनिया जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। देवरिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाॅफ में ही दो गोल दाग कर विपक्षी टीम पर बढ़त बना ली। दूसरे हाॅफ में तमकुहीरोड की टीम ने एक गोल कर खेल को रोमांचक बना दिया।
खेल के अंत में देवरिया की टीम ने तीसरा निर्णायक गोल कर मुकाबले को 3- 2 से अजेय बढ़त बना ली। देवरिया की टीम खेल के अंत तक तमकुहीरोड के खिलाफ अपनी बढ़त बनाए रखी। इस तरह खेल के अंत में देवरिया की टीम 3-1 से तमकुहीरोड टीम को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवरिया टीम के खिलाड़ी शकील अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंत में चेयरपर्यन सोनिया जायसवाल ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राॅफी दी। शकील अहमद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद मुन्ना कुशवाहा, आयोजन समिति के अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, अमित राय, हजरत अंसारी, मुबारक अली, मक्खन जायसवाल आदि रहे।